01

एक महीने बाद शादी

मुंबई,

वान्या कहा हो बेटा, कब से आवाज दे रही हूं सुनाई नहीं दे रहा क्या, एक और ने सीढ़ियां चढ़ते हुए जोर से एक लड़की को आवाज लगाई।

वान्या बेटा कहा हो, कब से आवाज दे रही हूं में तुम्हें सुनाई नहीं दे रहा क्या वह औरत छत पर आते हुए बोली लेकिन सामने का नजारा देख कर उस औरत की बोलती बंद हो जाती हैं।

वो देखती है कि सामने एक लड़की ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक कार्गो पहने अपने कानों पर हेड फोन लगा कर डांस की reel बना रही थी।

वो औरत जल्दी से आती है और उस लड़की के कानों से headphone निकाल कर साइड में फेंक देती है, जिससे वो लड़की अपनी हैरानी भरी नजरों से सामने खड़ी औरत को देखती रहती हैं।

क्या हुआ मां आपने मेरे headphone क्यों फेक दिए, आपको पता है ना कि मैने कितनी मेहनत से ये headphone खरीदे थे और मुझे कितने पसंद है ये फिर भी आपने ऐसा क्यों किया, उस लड़की ने बहुत ही प्यारी, मीठी और धीमी आवाज में सामने खड़ी औरत जो उस लड़की की मां थी उससे कहा।

तुम्हें एक बार में समझ क्यों नहीं आता "ये क्या सारा दिन फोन में reel बनाती रहती हो" में आखिरी बार बोल रही हूं अगर तुम्हें कोई जॉब करनी है तो कर लो वरना अगले महीने में तुम्हारी शादी करवा दूंगी, उस औरत ने गुस्से में कहा।

अपने मां के मुंह से शादी की बात सुन कर उस लड़की की आंखों में आंसू गिरने लगते है, "आपको पता है ना कि एक influensar और इंडिया की top dancer बनना मेरा ड्रीम है, फिर भी आप ये सब बाते बोल रही है, ये सब बोलते वक्त उस लड़की की आंखों से आंसुओं की धारा बह रही थी।

अगर तुम्हारा ये सपना है तो मेरी बात भी कान खोल कर सुन लो, मेरा भी सपना है कि मैं तुम्हारी शादी करवा दूं. अब तुमसे तो तुम्हारा सपना पूरा हो नहीं रहा लेकिन मैं जरूर मेरा सपना पूरा करुंगी।

मैने तुम्हारे लिए लड़का पसंद कर लिया है अगले महीने की एक तारीख को तुम्हारा उसके साथ रोका है अगर तुमने अपने लिए कोई ढंग की जॉब नहीं ढूंढी तो, इतना बोल कर वो औरत वहां से नीचे चली जाती हैं ।

अपनी मां की बात सुन कर वो लड़की घुटनों के बल नीचे बैठ जाती है और रोने लगती है" कान्हा जी आपको तो पता है ना कि मेरा सपना क्या है फिर भी मां बोल रही है कि में अपना ड्रीम छोड़ कर कोई जॉब करु।

में कितनी मेहनत तो कर रही हु, अब succes एक बार में ही तो नहीं मिलती ना, धीरे धीरे करके मिलती है पर मेरी मां को समझाए कौन।

अब तो शादी से बचने का एक ही तरीका है मुझे अपना ड्रीम छोड़ना होगा, उस लड़की ने अपने आंसू साफ करते हुए कहा।

फिर वो अपना ट्राइपॉड उठाती है और अपने रूम में चली जाती है।

"इस लड़की का नाम वान्या सिन्हा है जो इंडिया की top dancer और top influancer बनना चाहती है, "और वो उसकी मां थी ममता सिन्हा जो वान्या की शादी करवाना चाहती है।

वान्या के परिवार में वान्या, वान्या की मां उसके पिता संजय सिन्हा और उसका भाई अभि सिन्हा थे।

इनकी फैमिली एक मिडिल क्लास फैमिली है।"

वान्या के रूम में,

वान्या अपना लैपटॉप ले कर उसमें कुछ सर्च करती है फिर वो job के लिए अप्लाई कर देती हैं।

कुछ देर बाद फिर से उसकी मां की आवाज आती है जो उसे डिनर के लिए बुला रही थी. वान्या चुप चाप आ कर डाइनिंग टेबल पर बैठ जाती है और बिना किसी से बात किए अपना डिनर फिनिश करके अपने रूम में चली जाती है, उसका भाई और पापा समझ जाते है कि आज फिर से वान्या की और उसकी मां ममता जी की फाइट हुई है।

संजय जी और अभी एक दूसरे की तरफ देखते है और ना में अपनी गर्दन हिला देते है कुछ देर बाद वो भी अपना खाना फिनिश करके अपने अपने रूम में चले जाते हैं।

कुछ देर बाद अभी और संजय जी वान्या के रूम के बाहर आते है और धीरे से गेट खोल कर अंदर देखते है रूम की लाइट off थी लेकिन किसी के सिसकने की आवाज उनके कानों में पड़ती हैं।

अभी light on करता है और सामने देखता है कि आशी अपने बेड पर बैठी घुटनों में अपना चेहरा छुपा कर रो रही थी।

अभी और संजय जी उसके पास जाते है और उसकी दोनों तरफ बैठ कर प्यार से उसका सिर सहलाने लगते हैं।

बच्चा रो क्यों रही हो शांत हो जाओ, संजय जी ने वान्या को शांत कराते हुए कहा।

अपने पापा और भाई को वहां पर देख कर वान्या अपने आंसू साफ करती है, आप दोनों यहां पर क्या कर रहे हो! वान्या ने सिसकते हुए कहा।

अब हमारी प्यारी dancer यहां पर रो रही है तो भला हम सो कैसे सकते है, अभी ने वान्या को गले लगाते हुए कहा।

पापा देखो ना मम्मा क्या बोल रही है कि वो अगले महीने मेरी शादी करवा देंगी अगर मुझे job नहीं लगी तो, इतना बोल कर वान्या एक बार फिर रोने लगती हैं।

देखो बच्चा पहले तुम शांत हो जाओ और फिर मेरी बात सुनो, अभी ने वान्या से दूर होते हुए कहा. अभी की बात सुन कर वान्या चुप हो जाती है और उनकी बात ध्यान से सुनने लगती हैं।

देखो बेटा अब आपकी मां ने सोच लिया है कि अगर आपकी जॉब नहीं लगी तो वो आपकी शादी करवा देगी तो इसमें हम कुछ नहीं कर सकते लेकिन आप एक काम कर सकती हो!

क्या कर सकती हु पापा, वान्या ने अपने पापा को गौर से देखते हुए कहा।

वो ये कि तुम्हें पहले अपने लिए कोई अच्छी सी job ढूंढनी होगी उसके बाद तुम जॉब भी कर लेना और साथ के साथ अपना ड्रीम भी पूरा कर लेना।

अपने पापा और भाई की बात सुन कर वो समझ जाती है कि वो क्या बोलना चाहते है, फिर वो उन दोनों को गले लगा लेती हैं।

Write a comment ...

RAINBOW GIRL

Show your support

I need a lot of money please help me so that I can help my family .

Write a comment ...

RAINBOW GIRL

Shine like a rainbow