02

Arjun Singh Shekhawat

दो दिन बाद,

फाइनली मां आपका सपना अधूरा ही रहने वाला है मेरी शादी करवाने का, वान्या ने खुश हो कर अपनी मां को गले लगाते हुए कहा।

हट पागल लड़की, ऐसा भी क्या हो गया जो तुम इतनी ज्यादा खुश हो रही हो, ममता जी ने वान्या से दूर होते हुए कहा।

उन दोनों का शोर सुन कर वान्या के पापा और उसका भाई भी वहां पर आ गए थे। ' अरे भई ऐसा भी क्या हो गया जो आप दोनों इतना शोर मचा रही हो, अपने पापा की बात सुन कर वान्या जल्दी से जा कर उनके गले लग जाती हैं।

"वो इस लिए क्योंकि मां मेरी शादी करवाने के सपने देख रही थी जो कि अब पूरे नहीं होने वाले! तो इसका मतलब तुम्हारी job लग गई, वान्या की बात सुन कर अभी ने कहा।

वान्या हा में अपनी गर्दन हिला देती है जिससे वो सभी लोग खुश हो जाते है, तभी ममता जी वान्या के पास जा कर उसका कान पकड़ लेती हैं।

शैतान कही की तुम्हें क्या लगता है कि अगर तुम्हारी जॉब लग जाएगी तो क्या तुम्हारी शादी नहीं होगी। जरूर होगी अगले महीने ना सही एक साल बाद ही सही, इतना बोल कर वो वान्या को गले लगा लेती है मे बहुत खुश हुं कि तुम मेरी एक बात तो मानी।

अभी किचन से मिठाई ले कर आ गया था और फिर सब लोगों ने मुंह मीठा किया।

वैसे कौन सी कंपनी में जॉब लगी है तुम्हारी, अभी ने मिठाई खाते हुए वान्या से पूछा ।

Shiny fashion industry वान्या ने भी मिठाई खाते हुए कहा।

अच्छा, लेकिन ये कंपनी तो राजस्थान में है ना जहां तक मुझे पता है, "हा अपने पापा की बात सुन कर वान्या ने जवाब दिया"!

क्या राजस्थान नहीं इतनी दूर नहीं भेजने वाली में तेरे को अकेले ममता जी ने थोड़ी फिक्र के साथ कहा।

देखो पापा अपनी बीवी को समझा लो ये ही चाहती थी कि में अपना ड्रीम छोड़ कर job करु, अब जब मैंने अपने ड्रीम को छोड़ दिया और जॉब करने का फैसला लिया तो ये बोल रही है कि में नहीं जा सकती वहां इतना बोल कर वान्या cute सा पाउट बना लेती हैं।

मां पापा आप फिक्र मत करो जाने दो बेचारी को और वैसे भी बहुत सुना है मैने उस कंपनी के बारे में, बहुत ही कम लोगों को वहां पर जॉब मिलती है। हमारी वान्या की किस्मत अच्छी है कि उसे वहां पर जॉब मिली है और वैसे भी राशि है ना वहां पर ये उसके पास रह जाएगी वहां पर, अभी ने वान्या का साथ देते हुए कहा!!

!! चलो ठीक है वैसे जाना कब है तुम्हें वहां पर, ममता जी ने उदास मन से कहा!!

कल ही निकलना है इंटरव्यू तो मेरा ऑनलाइन हो गया था अब तो बस ज्वाइन ही करना है, अब में अपनी पैकिंग करती हु जा कर इतना बोल कर वान्या अपने रूम में चली जाती हैं।

"राशि वान्या की बुआ की लड़की है जो कि राजस्थान में रहती है और एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं!""

वहीं इंडिया से बहुत दूर Türkiye में,

एक 40 मंजिला बिल्डिंग की एक कंपनी में एक लड़का एक चेयर पर अपना सिर टिका कर अपनी आँखें बंद करके कुछ सोच रहा था कि तभी उसके केबिन का डोर नॉक होता है।

Come in वो लड़का बाहर जो सख्श था उसे अंदर आने की परमिशन देता है।

Boss मैडम का कॉल आया था और उन्होंने कहा है कि इस बार कोई बहाना नहीं चलेगा आपको इंडिया आना ही पड़ेगा, अगर आप नहीं आए तो वो आपसे कभी बात नहीं करेंगी, इतना बोल कर वो सख्श चुप हो जाता हैं।

अभी तुम जा सकते हो मिश्रा, उस लड़के ने बड़ी ही ठंडी आवाज में कहा।

ये लड़का दिखने में बहुत ही ज्यादा हैंडसम था, अगर कोई उसे देखे तो उसे अपना दिल दिए बिना ना रह सके। उसकी झील जैसे नीली आंखों में एक बार कोई देखे तो बस खो जाए ।

चेहरे पर एक दिलकश मुस्कुराहट, दूध जैसा सफेद रंग, ये लड़का और कोई नहीं बल्कि राजस्थान के सबसे बड़े राजघराने का सबसे बड़ा बेटा और प्रताप सिंह शेखावत का पोता अर्जुन सिंग शेखावत था जो इस वक्त इंडिया से काफी दूर Türkiye में था।

अर्जुन काफी शांत स्वभाव का था ओर उसकी बोली भी किसी चाशनी की तरह थी जिस पर सभी लड़कियां मरती थीं।

दादी सा आप नहीं मानेगी बिल्कुल भी, अर्जुन ने अपने मन में कहा।

फिर वो अपने पॉकेट में से फोन निकालता है और किसी के पास कॉल करता है वो सामने वाले सख्श से कुछ बात करता है फिर कॉल कट करके जा

Next Morning,

मुझे अच्छा तो नहीं लग रहा तुम्हें अपने से दूर करके लेकिन क्या करूं तुम मान ही नहीं रही, ममता जी ने वान्या को गले लगाते हुए उदास मन से कहा।

अच्छा मेरी शादी करके आप मुझे दूर भेजने वाले थे तब तो आप खुश होते और जब में जॉब के लिए आपसे दूर जा रही हु तब आपको दुःख हो रहा है, वान्या ने अपनी मां के गले लगे हुए ही कहा।

चल पागल वो तब तो तेरा पति होता ममता जी ने इतना बोला ही था कि वान्या के पापा बीच में बोल पड़ते है, "अब चलो बेटा जल्दी flight का टाइम हो रहा हैं।

अपने पापा की बात सुन कर वान्या अभी के गले लगती है फिर अपने पापा के उसके बाद अभी वान्या को एयरपोर्ट छोड़ने के लिए चला जाता हैं।

आप लोगों को ये स्टोरी कैसी लगी comment करके जरूर बताना, क्योंकि इस स्टोरी को लिखने के लिए में काफी time से सोच रही थी।

और हा अगर इस स्टोरी पर आप लोगों का रेस्पॉन्स अच्छा रहा तो इस स्टोरी को पूरी फ्री देने की कोशिश करूंगी।

Write a comment ...

RAINBOW GIRL

Show your support

I need a lot of money please help me so that I can help my family .

Write a comment ...

RAINBOW GIRL

Shine like a rainbow